ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से गिरी महिला, मौत

ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से गिरी महिला, मौत
दंपती अपने संबंधी के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे थे प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर थाना क्षेत्र में सरैया-मोतीपुर मार्ग (एसएच-86) पर बुधवार की दोपहर नवादा गांव के समीप सड़क पर बने अवैध ब्रेकर पर एक बाइक अनियंत्रित हो गयी़ इस दौरान बाइक से महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 टीम ने जख्मी महिला को सीएचसी सरैया लायी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसन्तपुर निवासी शिवजी प्रसाद की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शिवजी प्रसाद अपनी पत्नी के साथ बाइक से सरैया थाना क्षेत्र के अयमा गांव स्थित अपने संबंधी के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम में नवादा गांव में एसएच-86 पर अवैध रूप बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गयी और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. थानाप्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को घर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




