मौसम : तीन दिनों के बाद होगी बारिश, इस बीच बनेगी रहेगी गर्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मौसम : तीन दिनों के बाद होगी बारिश, इस बीच बनेगी रहेगी गर्मी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
चिलचिलाती धूप और तापमान के बढ़ने से दिन के समय गर्मी बेचैनी की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके तहत अभी अगले तीन दिनों तक आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा. उसके बाद वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि 25 सितंबर तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. ऐसे में इस अवधि में गर्मी और चिपचिपाहट वाली गर्मी बनी रहेगी. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा चलेगी, उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










