ePaper

मंदिर तोड़े जाने के विरोध में 21 को विहिप का बंद

Updated at : 19 Mar 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर तोड़े जाने के विरोध में 21 को विहिप का बंद

मंदिर तोड़े जाने के विरोध में 21 को विहिप का बंद

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे जंक्शन के पुनर्निर्माण के क्रम में हनुमान मंदिर हटाये जाने के विरोध में 21 मार्च को विश्व हिंदू परिषद् मुजफ्फरपुर बंद करायेगा. यह निर्णय संगठन ने खादी भंडार रोड स्थित गौशाला में बैठक कर लिया. विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि इस दिन शहर के सभी प्रतिष्ठानों को बंद करायेंगे और आवागमन बाधित रहेगा. रेलवे प्रशासन जब तक मंदिर को उसी जगह नहीं बनवाता और तोड़ी गयी मूर्तियों को स्थापित नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी भरतिया, महानगर मंत्री अविनाश कुमार, प्रचार प्रमुख ब्रह्मचारी, चंद्रपाल सिंह, हिमांशु, सुंदरी, अविनाश साईं सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सामाजिक संगठनों ने रखी मंदिर पुनर्निर्माण की मांग

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मार्केट में बैठक कर रेलवे प्रशासन से मंदिर को उसी स्थल पर फिर से बनाने की मांग रखी. अनिल कुमार अनल और कुणाल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार के भारतीय रेलवे द्वारा आजादी से पूर्व कुली समाज द्वारा निर्मित मंदिर को तोड़ देना दुखद है. इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन करेंगे. चंद्र किशोर पराशर ने कहा कि सांसद व विधायक इस मामले में मौन है. बैठक में मुख्य रूप से शिवम, पीयूष यादव, मनमोहन, राजीव यादव सहित अन्य मौजूद रहे.

मंदिर नव निर्माण के लिए बना साझा मंच

स्टेशन परिसर स्थित मंदिर निर्माण के लिए 14 हिंदू संगठनों का साझा मंच बना है. समिति का अध्यक्ष चंद्रकिशाेर पराशर हैं. संयोजक अमरेश कुमार विपुल और राकेश पटेल, पवन, अनिल व प्रभात कुमार ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया. कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा को मनोनीत किया गया. समिति की अगली बैठक बुधवार को छोटी सरैयागंज स्थित कार्यालय में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन