ePaper

आइसीएसइ के 10वीं में उत्कर्ष राज ने हासिल किया 99 फीसदी अंक

Updated at : 30 Apr 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीएसइ के 10वीं में उत्कर्ष राज ने हासिल किया 99 फीसदी अंक

आइसीएसइ के 10वीं में उत्कर्ष राज ने हासिल किया 99 फीसदी अंक

विज्ञापन

फोटो 12

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

आइसीएसइ के 10वीं में नार्थ प्वाइंट चिल्ड्रेंस स्कूल के उत्कर्ष राज ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया. बुधवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया. दसवीं में लड़का तो 12वीं में लड़की ने बाजी मारी. 12वीं विज्ञान संकाय में आदर्श कुमार ने 83 प्रतिशत तो कामर्स संकाय में अंशिता अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही. नार्थ प्वाइंट चिल्ड्रेंस स्कूल के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस स्कूल में शत-प्रतिशत परिणाम रहा है. प्राचार्य माेनी दीपा मित्रा ने बताया कि दसवीं परीक्षा में 135 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें शत प्रतिशत छात्र सफल रहे. शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है. वहीं बारहवीं बोर्ड के विज्ञान संकाय में आदर्श कुमार को 84.25 प्रतिशत अंक आया है. वह जिले में पहले स्थान पर है. कशिश रानी ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे व शिवाली राज ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान प्राप्त किया. वहीं वाणिज्य संकाय में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अंशिता अग्रवाल पहले स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है.

— दसवीं बोर्ड के टाप टेन छात्र-छात्रा

छात्र-छात्रा —————— प्रतिशत अंक

उत्कर्ष राज —— 99

प्रियांशु राज — 98.40

पंखुरी श्रीवास्तव —- ———97.40

प्रसिदि्ध वत्स ——————- 95.80

प्रिया कुमारी ————–95.20

आयुषी राज ————— 94.20

आयुष कुमार गुप्ता ————–93.20

अक्षांश ———- 92.60

हिमांशु कुमार ————92.40

अक्षत राज प्रियम — 91.60

— कई विषय में आया 100 अंक

नार्थ प्वाइंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को कई विषय में 100 में 100 अंक आया है. समाजशास्त्र में 100, कंप्यूटर विज्ञान 100 अंक प्राप्त किया है. इसके अलावा अंग्रेजी में अधिकतम 99, गणित में 99, अंक हासिल किया है.

—- रिजल्ट का प्रतिशत

90 से 100 प्रतिशत के बीच —— 18 छात्र

80 से 89 प्रतिशत के बीच——- 40 छात्र

70 से 79 प्रतिशत के बीच ——– 41 छात्र

60 फीसद से अधिक ———— शेष सभी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन