किशनगंज में एक पिकअप शराब के साथ वार्ड पार्षद का पुत्र समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
किशनगंज में एक पिकअप शराब के साथ वार्ड पार्षद का पुत्र समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार

किशनगंज में एक पिकअप शराब के साथ वार्ड पार्षद का पुत्र समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

किशनगंज जिले के मस्तान चौक पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप में लोड 862.92 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान मुजफ्फरपुर के शहर के रहने वाले अशोक कुमार व सूरज कुमार के रूप में किया गया है. इसमें से एक वार्ड पार्षद का पुत्र है. दोनों तस्कर बंगाल से पिकअप शराब लेकर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे.

उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्तान चौक पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया. रुकने का इशारा करने पर गाड़ी और तेजी से भगाने की कोशिश. लेकिन, जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया. पिकअप की तलाशी लेने पर उसके अंदर शराब के कार्टन लोड था. पिकअप में सवार दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. इनमें से एक वार्ड पार्षद का पुत्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prashant Kumar

लेखक के बारे में

By Prashant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन