ePaper

कवि आलोक को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 27 May 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कवि आलोक को दी श्रद्धांजलि

Tribute paid to poet Alok

विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद खत्री व आलोक कुमार के नाम से अब होगा कार्यक्रम दीपक 14 उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय के सभागार में कवि, बैंक अधिकारी व योगाचार्य आलोक कुमार अभिषेक को श्रद्धांजलि दी गयी. पुस्तकालय के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद ने कहा कि अब यहां साहित्यिक आयोजन अयोध्या प्रसाद खत्री व आलोक कुमार अभिषेक के नाम से हाेंगे. यह निर्णय आलोक अभिषेक के साहित्य व समाज सेवा के प्रति आजीवन समर्पण को देखते हुए लिया है. संचालन महामंत्री दिलीप ने किया. श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने आलोक अभिषेक के बहुमुखी व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की और पुस्तकालय के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद किया. मौके पर डॉ विजय जायसवाल, सुरेश चाचान, नरेंद्र, आनंद महतो, रमेश केजरीवाल, सत्यनारायण प्रसाद, चतुर्भुज राय, मनोज, रंजीत साहू, अरविंद वरुण, अजय मुनचुन, महेश, अजय, जोगेंद्र राम, अजय सोना, दिलीप साह, मनोज गुप्ता, जयनारायण, देवनारायण प्रसाद, राणा दयाल, पप्पू गुप्ता मौजूद रहे. अंत में दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन