वार्षिक कैलेंडर से कुष्ठ राेगियाें के इलाज पर रखेंगे नजर

Updated:
विज्ञापन
वार्षिक कैलेंडर से कुष्ठ राेगियाें के इलाज पर रखेंगे नजर

वार्षिक कैलेंडर से कुष्ठ राेगियाें के इलाज पर रखेंगे नजर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कुष्ठ राेगियाें के इलाज पर नज�� अब वार्षिक कैलेंडर रखेगा. इसके लिए स्वास्थ्य मुख्यालय ने वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. वहीं इसकाे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी एसीएमओ काे पत्र जारी कर इससे अवगत भी करा दिया है. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी कुष्ठ डाॅ विशेश्वर प्रसाद ने सभी एसीएमओ काे पत्र के साथ एक फाॅर्मेट भी भेजा है. उनमें राेगियाें की पहचान, इलाज के लिए हो रहे उपाय, दवा देने का समय व तिथि, ठीक हाेने की स्थिति समेत 12 बिंदुओं पर हर दिन की रिपाेर्ट कैलेंडर में भरने काे कहा गया है. इधर, कैलेंडर बनाने काे लेकर मुख्यालय के आदेश पर कई जिले रुचि नहीं ले रहे हैं. 10 मई तक ही यह कैलेंडर मुख्यालय काे उपलब्ध कराना था. लेकिन पटना, गया, भागलपुर व गया काे छाेड़कर किसी भी जिले से 10 मई तक रिपाेर्ट नहीं भेजी गई है. इसकाे लेकर नाराजगी जतायी गई है. उन्होंने कहा है कि जो जिला वार्षिक कैलेंडर में 12 बिंदुओं पर हर दिन की रिपाेर्ट नहीं दिये हैं, वे पांच दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट भेज दें. इसके साथ ही अभी कुष्ठ रोगियों की संख्या और उनके इलाज की स्थिति क्या है, इससे भी अवगत करायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन