सकरा:: फ्लिपकार्ट कर्मी से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 9:56 PM
सकरा थाना क्षेत्र के मारकन-दरधा रोड में फ्लिपकार्ट कर्मी से मारपीट कर नगद व बाइक लूटने और साक्ष्य छुपाने के लिए लूटी गयी बाइक को जलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
नगद व बाइक लूटने, साक्ष्य छुपाने के लिए बाइक जलाने का है आरोपी बदमाशों से पुलिस कर रही पूछताछ, पहले भी जा चुका है जेल प्रतिनिधि, सकरा (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र के मारकन-दरधा रोड में फ्लिपकार्ट कर्मी से मारपीट कर नगद व बाइक लूटने और साक्ष्य छुपाने के लिए लूटी गयी बाइक को जलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में सकरा थाना क्षेत्र के अधवारा निवासी हिमांशु कुमार, रामपुर हरिथाना क्षेत्र के नरमा निवासी राजा कुमार एवं साहिल शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक बाइक, एक लोडेड पिस्तौल एवं तीन गोली बरामद की है. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने गिरफ्तारी युवकों से पूछताछ की जा रही है़ बरामद बाइक चोरी की है. लोडेड पिस्तौल एवं गोली को जब्त कर लिया गया है. मालूम हो कि एक सप्ताह पहले मारकन गांव में फ्लिपकार्ट के कर्मी से सामान डिलेवरी के दौरान मुशहरी थाना क्षेत्र के सुतिहारा निवासी धर्मेंद्र कुमार से अपराधियों ने 17 हजार रुपये, मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान लूट लिया था. विरोध करने पर कर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया था. उसके बाद अपराधियों ने लूटी गयी बाइक को जला दिया था. पुलिस ने जली हुई बाइक को पिलखी से बरामद किया था. पुलिस के अनुसार, नरमा निवासी राजा पर लूट के पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं. वह जेल भी जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










