लिच्छवी पर पथराव करने वाले हो रहे चिह्नित

Published at :13 Feb 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
लिच्छवी पर पथराव करने वाले हो रहे चिह्नित

लिच्छवी पर पथराव करने वाले हो रहे चिह्नित

विज्ञापन

-मंगलवार को हुई घटना का वीडियो भी आया-फुटेज देखने के बाद अफसरों में हलचल तेज

मुजफ्फरपुर.

लिच्छवी एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी मामले में उपद्रवियों को चिह्नित कर धड़-पकड़ को लेकर कार्रवाई शुरू हो गयी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पदाधिकारियों की हलचल व तेज हो गयी है. मामले में एसआरपी मुजफ्फरपुर से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. बताया गया कि रेल थाना छपरा के तहत आने वाले एकमा रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार को लिच्छवी पर पत्थरबाजी हुई.

थानाध्यक्ष की ओर से जानकारी दी गयी कि ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंची तो उसके कुछ कोच के दरवाजे भीतर से बंद कर लोग बैठे थे. स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद कुछ लोग बंद दरवाजे को खोलने के लिए अंदर बैठे लोगों को बोलने लगे. जब अंदर के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला, तब बाहर खड़े लोगों ने हुड़दंग किया. ट्रेन के खुलते ही कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. आरपीएफ की ओर से पत्थरबाजी कर रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. बता दें कि दो दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी के एसी कोच के शीशे तोड़ देने का मामला भी सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन