समर स्पेशल ट्रेनों की स्थिति बदहाल,25 घंटे तक चल रही लेट

there is a delay of up to 25 hours.
मुजफ्फरपुर. यात्रियों की सुविधा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. भीड़ को देखते हुये हाल में कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाया गया है. लेकिन स्पेशल ट्रेन 20 से 25 घंटे तक लेट चल रही है. ऐसी ट्रेनों को मैनेज करने में रेलवे प्रबंधन हाफ रहा है. विलंब के कारण सबसे अधिक रि-सिड्यूल के चक्कर में यात्री फंस रहे है. गाड़ी संख्या- 05252 मुजफ्फरपुर समर स्पेशल जो शुक्रवार को 19 घंटे लेट चल रही थी. आनंद विहार से 15 घंटे ट्रेन को रि-सिड्यूल कर दिया गया था. बीते दिनों पुणे से मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 25 घंटे लेट पहुंची, दूसरी ओर दो दिन पहले गाड़ी संख्या- 5251 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, करीब आठ घंटे लेट मुजफ्फरपुर से ही खुली. अलग-अलग रूट पर चलने वाली लगभग स्पेशल ट्रेन की स्थिति बदहाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




