ब्रह्मपुरा में ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, सेफ सुरक्षित

Updated at : 23 Feb 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुरा में ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, सेफ सुरक्षित

बैंक के सेफ में रखे करीब पांच लाख रुपये चोरी होने से बचे

विज्ञापन

बैंक के सेफ में रखे करीब पांच लाख रुपये चोरी होने से बचे मेन गेट के साथ ही भीतर के ग्रिल के ताले काट घुसे थे चोर प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. लेकिन चोर सेफ नही खोल पाये. इस कारण बैंक के सेफ में रखे करीब पांच लाख रुपये चोरी होने से बच गये. घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को सुबह में दी गयी. बैंक प्रबंधन की सूचना पर डीएसपी अभिषेक आनंद घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की. बैंक पहुंचे शाखा प्रबंधक ने मोतीपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम बैंक की शाखा बंद थी. बताया जा रहा है कि देर रात चोरों के गिरोह ने बैंक में चोरी के लिए बैंक के मुख्य द्वार पर लगे ग्रिल और उसके भीतर एक अन्य ग्रिल में लगे ताला को काटकर बैंक के अंदर प्रवेश किया. फिर एक-एक काउंटर और आलमीरा को तोड़ा. फिर भी उसे वहां कैश नहीं मिला. ग्रामीणों ने बताया कि रात के एक बजे के करीब जब वह विवाह कार्यक्रम से नेवता कर लौट रहे थे, तो बैंक शाखा के पास कुछ युवक चहल-कदमी करते देखे गये. उनके अनुसार, वहां खड़े युवक सिगरेट पी रहे थे. सबकी उम्र तकरीबन 20 साल के आसपास थी. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें लगा कि वहां खड़े युवक भी शादी समारोह से लौट रहे हैं. इस कारण उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सरपंच विजय कुमार साह मॉर्निंग वाक पर निकले तो बैंक का ताला टूटा देखा. इसके बाद उन्होंने शाखा प्रबंधक अनूप कुमार को इसकी जानकारी दी. बैंक शाखा में चोरी की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रबंधक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बैंक शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं. बताया जा रहा है कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. हालांकि पुलिस ने चोरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का दावा किया है. वही व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लोग अपने व्यवसाय की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले मे तहकीकात चल रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन