कबाड़ व्यवसायी हत्याकांड में दूसरे नामजद आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
कबाड़ व्यवसायी हत्याकांड में दूसरे नामजद आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

The second named accused surrendered in the court

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक पर हुए कबाड़ व्यवसायी मो. गुलाब की हत्या में नामजद दूसरे आरोपी मो. छोटू उर्फ नवाज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इसकी पुष्टि थानेदार अस्मित कुमार ने की है. उनका कहना है कि आरोपी मो. छोटू ने बीते 18 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर किया है. इससे पहले एक और आरोपी मो. कतील मियां ने कोर्ट में सरेंडर किया था. वहीं, फरार चल रहे चार और आरोपी मो. तुफैल अहमद उर्फ भुट्टू, मो. कपिल उर्फ बादल सिंह, अकिल मियां और मो. शाहनवाज की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. थानेदार का कहना है कि जल्द ही चारों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उनका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी हो कि, सदर थाना के मझौलिया चौक के समीप बीते 23 जुलाई की देर शाम कबाड़ व्यवसायी मो.गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना से ठीक पहले, गुलाब अपनी कबाड़ की दुकान बंद कर बाहर में कुर्सी पर बैठे थे. इसी दौरान बाइक से आये तीन शूटरों ने उन्हें गोली मार दी. इस खौफनाक घटना के बाद, मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था. इस मामले में मृतक की पत्नी ईशा खातून के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. उन्होंने अपने पड़ोसी मोहम्मद तुफैल समेत छह नामजद लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन