सीनेट की बैठक में शिक्षकों की सुरक्षा का उठेगा मुद्दा

Updated at : 09 Mar 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
सीनेट की बैठक में शिक्षकों की सुरक्षा का उठेगा मुद्दा

सीनेट की बैठक में शिक्षकों की सुरक्षा का उठेगा मुद्दा

विज्ञापन

गणित विभागाध्यक्ष पर हमले के बाद शिक्षक तैयार कर रहे प्रस्ताव

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू की 27 मार्च काे हाेने वाली सीनेट की बैठक में शिक्षकाें की सुरक्षा का मुद्दा भी उठेगा. गणित विभागाध्यक्ष प्राे संजय कुमार पर हुए हमले के बाद शिक्षकाें में आक्रोश के साथ ही दहशत का माहाैल बन गया है. कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विवि स्तर से पाॅलिसी तय करने की मांग की जा रही है.

सीनेट के शिक्षक प्रतिनिधि इसकाे लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं.साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सुरक्षा काे लेकर ठाेस निर्णय नहीं हुआ ताे शिक्षक आंदोलन के लिए भी बाध्य हाेंगे. विवि सीनेट की सदस्य डाॅ साजिदा अंजुम ने कहा कि गणित विभागाध्यक्ष पर हुआ हमला निंदनीय है. यह शिक्षक समुदाय के लिए चिंता का विषय है. ऐसी घटनाएं कैंपस के अंदर हाे रही हैं, ताे बाहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. विवि प्रशासन से अनुराेध है कि शिक्षकाें की सुरक्षा के लिए पाॅलिसी तैयार की जाए, जिससे हम सभी निडर हाेकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें. विवि व काॅलेज कैंपस में अराजक तत्त्वाें का प्रवेश बंद हाे. डाॅ अंजुम ने कहा कि इंटरनल व परीक्षा के दाैरान छात्राें की नाराजगी झेलनी पड़ती है. इस तरह की घटनाओं से शिक्षक समाज डरा हुआ है. यदि सुरक्षा नहीं मिली ताे काम छाेड़कर हड़ताल पर जाने का भी निर्णय ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन