शादी की नियत से सीतामढ़ी से भागा कर लाया था लड़की, एफआइआर दर्ज

Published by : CHANDAN Updated At : 17 Apr 2025 9:56 PM

विज्ञापन

शादी की नियत से सीतामढ़ी से भागा कर लाया था लड़की, एफआइआर दर्ज

विज्ञापन

: नगर थाने की पुलिस ने लड़का व लड़की को बथनाहा पुलिस को सौंपा : दिन भर थाने के बाहर डटे रहे लड़का व लड़की पक्ष के दर्जनों लोग संवाददाता, मुजफ्फरपुर कचहरी परिसर से पकड़े गए सीतामढ़ी के लड़के व लड़की से गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने लंबी पूछताछ की. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि शादी की नियत से युवती को सीतामढ़ी से भगाकर लाया गया था. मामले को लेकर दारोगा कामेश्वर जी प्रसाद के बयान पर नगर थाने में जीरो एफआइआर दर्ज किया गया है. इसके बाद नगर थाने की पुलिस लड़के व लड़की को सीतामढ़ी के बथनाहा पुलिस को जीरो एफआइआर के साथ सौंप दिया है. प्राथमिकी में दारोगा ने बताया है कि बुधवार को वह संध्या गश्ती में थे. इस बीच उनको सूचना दी गयी कि कचहरी परिसर में एक लड़का व लड़की को संदिग्ध परिस्थिति में लोगों ने पकड़ लिया है. दोनों कोर्ट मैरिज करने आये थे. सूचना मिलने के साथ ही वह कोर्ट पहुंचे. वहां देखा कि कुछ लोग लड़का व लड़की को बैठाये हुए है. दोनों से पूछताछ की गयी तो बताया कि वे सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना क्षेत्र के अगल- बगल के गांव के रहने वाले हैं. पूछताछ करने के दौरान पता चला कि लड़का ने शादी की नियत से लड़की को घर से भगा कर लाया है. पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की के मां- बाप की मौत हो चुकी है. उसका एक भाई है. दोनों भाई बहन अपने मामा के घर पर रहते हैं. लड़की की शादी उसके मामा ने कहीं और तय कर दी थी. इस बीच बगल के गांव का युवक लड़की को अपने जाल में फांस कर घर से भगा कर शहर ले आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन