पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा

Updated at : 16 Feb 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा

पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर चौक पर शनिवार की दोपहर एक युवक महिला का पर्स छीनकर भाग रहा था. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने बताया कि महिला बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया. महिला ने शोर मचाया ताे आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. भीड़ ने भाग रहे शातिर को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई की. उसके बाद इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गयी. हालांकि, टीम जब तक पहुंची उक्त शातिर भीड़ के बीच से फरार हो गया. महिला ने बताया कि पर्स में नकदी और मोबाइल था, जो सुरक्षित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन