Muzaffarpur : समस्तीपुर स्टेशन पर बंदरा के युवक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 13 Jan 2026 9:56 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : समस्तीपुर स्टेशन पर बंदरा के युवक की मौत

विज्ञापन

बंदरा़ हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी उमेश महतो की मौत मंगलवार को समस्तीपुर स्टेशन पर हो गयी. उसके भाई तेपरी पंचायत के पूर्व उपमुखिया सुरेश महतो ने बताया कि उनका 60 वर्षीय भाई उमेश महतो दिल्ली में मजदूरी करते थे. कुछ दिन पहले ही घर आये थे. मंगलवार को वे अपने पुत्र के ससुराल बहेरपुरा जाने के लिए समस्तीपुर स्टेशन पर गये थे. वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गये. डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया़ उसके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही शाम में शव को गांव ले आया गया. शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसे तीन पुत्र है, जिनमें से एक पुत्र दिल्ली रहता है. उसके आने के बाद शव का दाह संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन