मैहर स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Updated:
विज्ञापन
मैहर स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Temporary stoppage of 5 pairs of trains

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नवरात्रि मेला पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों का 5 मिनट का अस्थायी ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया है. वलसाड से 29 मार्च से 5 अप्रैल तक खुलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. मुजफ्फरपुर से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. रक्सौल से 29 मार्च से 5 अप्रैल तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंच कर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. समस्तीपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर के मेमू में परिवर्तन सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडल में चलने वाली 2 जोड़ी सवारी ट्रेनों का मेमू से डेमू में व 2 जोड़ी सवारी ट्रेनों का डेमू से मेमू में परिवर्तन किया जा रहा है. इसमें 75269/75270 सहरसा-सुपौल-सहरसा डेमू पैसेंजर 30 मार्च से गाड़ी संख्या 63375/63376 सहरसा-सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर में परिवर्तन किया जा रहा है. 75267/75268 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर 30 मार्च से 63343/63346 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा मेमू पैसेंजर में परिवर्तन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन