Weather News तीन दिनों से एक जैसा पारा, गर्मी 40 डिग्री पर अटकी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
Weather News तीन दिनों से एक जैसा पारा, गर्मी 40 डिग्री पर अटकी

जिले में तीन दिनों से एक जैसा तापमान है. गर्मी 40 डिग्री पर ही अटक गयी है. उत्तर बिहार में अगले दो दिन सूखा रहने के साथ ही दिन गर्म रहेगा.

विज्ञापन

मौसम का हाल

-48 घंटे में गर्म दिनों को लेकर है अलर्ट

-आंधी और बारिश के बन रहे हैं आसार

-27 के बाद तेजी से बदलेगा मौसम

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

Weather News

जिले में तीन दिनों से एक जैसा तापमान है. गर्मी 40 डिग्री पर ही अटक गयी है. उत्तर बिहार में अगले दो दिन सूखा रहने के साथ ही दिन गर्म रहेगा. मौसम विभाग ने इस बारे में अलर्ट किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में तापमान में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया है. 27 अप्रैल के बाद मौसम तेजी से बदलेगा. आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने व तेज हवा संग बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी बरतें. विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है. किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है.

न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज

गर्मी का प्रकोप जारी है. शहर के साथ आसपास के इलाकों में लोग बेहाल हैं. पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम 38 से 40 डिग्री व न्यूनतम 25 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन