ePaper

टीम ने देखीं, बकरी पालन की सुविधाएं

Updated at : 29 May 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
टीम ने देखीं, बकरी पालन की सुविधाएं

मेषा महिला बकरी पालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भ्रमण कर कंपनी के क्रियाकलाप की जानकारी ली.

विज्ञापन

फाइनेंस व जीविका के अधिकारियों पहुंचे थ

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

भारत फाइनेंस इंडसइंड बैंक के सीएसआर प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ प्रेमनाथ सिंह, स्टेट टैक्निकल मैनेजर खिरोद चंद्र नायक, जीविका से पशुधन प्रबंधक गुंजन, मत्स्य विशेषज्ञ प्रियेश तिवारी ने मेषा महिला बकरी पालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भ्रमण कर कंपनी के क्रियाकलाप की जानकारी ली. अभी तक कंपनी से 4400 स्टेक होल्डर्स बकरी पालक जुड़ चुके हैं. जिले में 700 पशु सखी कार्यरत हैं,जो एक लाख बीस हजार बकरी पालक को अपनी सेवाएं दे रही हैं.

पांच करोड़ के टर्न ओवर का लक्ष्य

कंपनी का टर्न ओवर अप्रैल 2025 तक 2.6 करोड़ का है,जिसमें शुद्ध लाभ 21 लाख रुपये है. कंपनी का अगले वित्तीय वर्ष का लक्ष्य पांच करोड़ टर्न ओवर व लाभ 50 लाख रुपये का है.पशु सखी व कंपनी के क्रियाकलाप को देख कर टीम ने प्रसन्नता जतायी. कंपनी के भ्रमण के दौरान टीम के द्वारा बोचहां के जगाही गांव में पशु सखी व बकरी पालक दीदी के साथ बैठक कर उनके सामाजिक व आर्थिक बदलाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन