रोजेदारों ने रखा पहला रोजा, मस्जिदों में तरावीह की रौनक

Taraweeh glow in mosques
देर रात तक गुलजार रहे बाजार, इफ्तार में जुटी भीड़ उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में मुस्लिम समुदाय ने रविवार को पहला रोजा रखा. सुबह सेहरी के बाद से ही रोजेदारों ने खुदा की इबादत में दिन गुजारा. दिनभर रोजेदारों ने बिना कुछ खाये-पिये खुदा की इबादत की. शाम होते ही मस्जिदों और घरों में इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गयीं. शाम को अजान होते ही रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया. इसके बाद तरावीह की नमाज के लिए लोग मस्जिदों में उमड़ पड़े. मुजफ्फरपुर की सभी मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गयी. शहर की रौनक देखते ही बन रही थी. शहर के पक्कीसराय चौक, मेहंदी हसन चौक, नीम चौक और इस्लामपुर सहित कई इलाके गुलजार हो गये. इफ्तार के बाद देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही. लस्सी, चाय और शीर चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने सेहरी और इफ्तार के लिए जमकर खरीदारी की. सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गयी. देर रात तक युवाओं की टोलियां चौक-चौराहों पर कैरम बोर्ड खेलती नजर आयीं. पहले रोजे के कारण लोगों को दिनभर बिना पानी और भोजन के रहना पड़ा, लेकिन रोजेदारों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा. मो. एहतेशाम ने बताया कि पहला रोजा होने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन दो-तीन रोजे गुजरने के बाद आदत हो जाती है. उन्होंने कहा कि अल्लाह के बताये गये नियमों के अनुसार वे पूरे महीने रोजा रखेंगे और दुआ मांगेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










