Weather News 38 डिग्री में धूप ने झुलसाया, तपिश और बढ़ेगी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब था.
विज्ञापन
डी 23 से 25
-पांच दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा-सुबह व शाम में ही निपटा रहे लोग काम
-दोपहर में बाजार सूने, दुकानदार बेचैनवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Weather News
मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब था. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जतायी है. कहा है कि पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में हवा में नमी के कारण प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तेज धूप व गर्म हवा के चलते लोग घरों से निकलने से बचते रहे. जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी बेहाल हो गये. राहगीर छायादार जगहों की तलाश में भटकते नजर आये, वहीं शीतल पेय व जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही.पांच डिग्री तक बढ़ेगा दिन का तापमान
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक का पूर्वानुमान बताया है. इस अवधि में 3 से 5 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. न्यूनतम तापमान भी 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनततम तापमान 25 डिग्री रहा. वहीं अगले पांच दिनों तक 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.मौसम विभाग का सुझाव
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है. उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, हल्के रंग के कपड़े पहनने व धूप में निकलते समय सिर ढकने की भी सलाह दी. गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










