जूलॉजी और फिजिक्स के मूल्यांकन पर छात्रों ने उठाया सवाल

Updated at : 10 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
जूलॉजी और फिजिक्स के मूल्यांकन पर छात्रों ने उठाया सवाल

साेमवार काे छात्र संवाद में जूलाॅजी व फिजिक्स के दाे दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उम्मीद से बहुत कम अंक मिलने की शिकायत की.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2023-25 के सेकेंड सेमेस्टर में जूलाॅजी व फिजिक्स के मूल्यांकन पर छात्राें ने सवाल उठाया है. पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी किया था. साेमवार काे छात्र संवाद में जूलाॅजी व फिजिक्स के दाे दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उम्मीद से बहुत कम अंक मिलने की शिकायत की. साथ ही यह भी कहा कि काॅपियाें का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है, जिसके कारण दाेबारा जांच कराकर संशाेधित परिणाम जारी किया जाये. छात्राें का कहना था कि अधिकतर परीक्षार्थियाें काे सीसी-सात पेपर में ही कम अंक मिले हैंं. कुछ छात्राओं का कहना था कि दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुई थी और इस बार भी फेल कर दिया गया है. इससे उनका एक साल बर्बाद हाे गया है. डीएसडब्ल्यू प्राे. आलोक प्रताप सिंह के साथ ही परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुबालाल पासवान, उप परीक्षा नियंत्रक डाॅ. रेणुबाला व डाॅ. आनंद प्रकाश दूबे ने छात्राें की शिकायत सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. पीजी सत्र 2021-23 में गणित विषय की टाॅपर अंकिता कुमारी ने रैंक सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन दिया. वहीं, राम लखन सिंह यादव काॅलेज बेतिया के स्नातक सत्र 2018-21 के छात्र विश्वजीत कुमार चाैबे ने अब तक पार्ट वन के रिजल्ट में सुधार नहीं हाेने के कारण पार्ट थर्ड का मार्कशीट जारी नहीं हाेने की शिकायत की. बताया कि स्नातक क्वालिफाई करने के बाद भी वह नाैकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा है. इसी तरह स्नातक सत्र 2023-27 की छात्रा सुमइया खातून, माे. आफताब आलम, आफरीन तबस्सुम व अभिषेक कुमार ने आवेदन देकर थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए तिथि विस्तारित करने का अनुराेध किया है. उनका कहना था कि फर्स्ट सेमेस्टर में फेल हाे गये थे, ताे दाेबारा परीक्षा दिये हैं. अब तक रिजल्ट नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन