परीक्षा दिये छात्र काे बताया अनुपस्थित, रिजल्ट सुधारने को लगा रहे चक्कर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 9:37 PM
परीक्षा दिये छात्र काे बताया अनुपस्थित, रिजल्ट सुधारने को लगा रहे चक्कर
-छात्र संवाद में समस्याएं लेकर पहुंचे छात्र-छात्राएं
– अधिकतर केस पीजी में आधा से दो नंबर कम मिलने पर फेल के-दो बार आवेदन देने के बाद भी डिग्री नहीं मिलने की शिकायत की-एक सप्ताह का दिया आश्वासनमुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू के अतिथि गृह में छात्र संवाद का आयोजन हुआ.इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने पदाधिकारियों से शिकायत की.माेतिहारी से आये छात्र ने कहा कि पीजी की परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित बताकर परिणाम पेंडिंग कर दिया गया है.विवि में इसको लेकर एक बार पूर्व में भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अबतक रिजल्ट नहीं सुधार किया गया है. पीजी के छात्रों ने आधा से दो नंबर तक कम मिलने पर फेल होने की बात कही. कहा कि सही प्रश्न के लिए एक नंबर कम देकर फेल कर दिया गया है.भगवानपुर से पहुंची छात्रा ने बताया कि 2011-13 में बीएड उत्तीर्ण की.इसके बाद 2015 में ही डिग्री के लिए आवेदन किया, पर अबतक डिग्री नहीं बनी. कॉलेज में जाने पर विवि से डिग्री मिलने की बात कही गयी. कई बार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुबालाल पासवान ने डिग्री व पेंडिंग से जुड़ी समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि एक-दो नंबर से फेल वाले स्टूडेंट्स का प्रस्ताव परीक्षा बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा. इसके बाद उसपर निर्णय लिया जायेगा. छात्र संवाद में डीएसब्ल्यू डॉ आलोक प्रताप सिंह, डिप्टी कंट्रोलर-2 डॉ आनंद प्रकाश दूबे, परीक्षा विभाग के कर्मचारी दीपेंद्र भारद्वाज, अमन समेत अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










