दुकान से दो लाख रुपये चुराये, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

दुकान से दो लाख रुपये चुराये, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के सकरा स्थित एक परचून की थोक दुकान से चोर ने शुक्रवार को दिनदहाड़े गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गये. चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. दुकानदार उपेंद्र कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. वहीं घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत है. दुकानदार ने बताया कि दुकान खुली हुई थी. दुकानदार अपनी दुकान में था. इसी दौरान दुकानदार किसी काम से दुकान छोड़कर अपने घर चला गया. भूलवश उसका गल्ला खुला छूट गया. चोर दुकान के पास घात लगाकर बैठा था. जैसे ही दुकानदार अपने घर गया, चोर दुकान में घुस गये और चोरी कर फरार हो गये. ग्रामीण शेखर कुशवाहा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के फोटो से चोर की पहचान हो गयी है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है़ आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




