चाइना लीची में मंजर कम, किसान हुए निराश
Updated at : 23 Feb 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन

चाइना लीची में मंजर कम, किसान हुए निराश
विज्ञापन
-बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों में चायना लीची की नहीं लगी फसल
मुजफ्फरपुर.
इस बार चाइना लीची की फसल काफी कम होगी. पेड़ों पर पिछले साल से 40 फीसदी कम मंजर हैं. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों में औराई और मुशहरी में चायना लीची के पेड़ों में मंजर नहीं आये हैं. किसानों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ नहीं भी आयी है, वहां अधिक देर तक ठंड पड़ने के कारण मंजर में काफी कमी है. मुशहरी के किसान राजीव कुमार ने बताया कि शाही लीची ठीक है, लेकिन चाइना में काफी कम मंजर होने से हमलोग निराश हैं. जिले में लीची की फसल में 65 फीसदी चाइना होती है. कारोबार का मुख्य केंद्र यही लीची रहती है, लेकिन इस बार स्थिति अच्छी नहीं है. इससे लीची का बाजार प्रभावित होगा. मीनापुर के किसान सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे यहां चाइना लीची में 30 फीसदी की गिरावट है. कई प्रखंडों में चाइना लीची काफी कम होगी. हमलोगों ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन इस बार की स्थिति अच्छी नहीं है.12 हजार हेक्टेयर में होती है लीची की फसल
जिले में लीची की फसल 12 हजार हेक्टेयर में होती है. करीब एक लाख टन लीची का उत्पादन होता है. जिसमें चाइना लीची की मात्रा सबसे अधिक होती है, लेकिन इस बार चाइना लीची का फलन कम हो रहा है. किसानों का कहना है कि पिछले साल शाही के अलावा चाइना लीची भी अमेरिका, इंग्लैंड और सऊदी अरब के देशों में भेजी गयी थी. इस बार एक्सपोर्ट कम हो जायेगा. इसका घाटा हमलोगों को उठाना पड़ेगा. जितने मंजर अभी चायना में दिख रहे हैं, वह भी बचा रहेगा, यह कहना भी अभी मुश्किल है. कांटी के किसान बबलू शाही ने बताया कि दस दिनों के अंदर चायना फसल की वास्तविक स्थिति का पता लगेगा. ——–इस बार सभी प्रखंड के किसानों का कहना है कि चाइना लीची की फसल काफी कमजोर है. इससे किसानों को घाटा उठाना पड़ेगा. जिले में चाइना लीची की फसल अच्छी नहीं होने से कारोबार पर असर पड़ेगा. बाजार से लीची भी समय से पहले समाप्त हो जायेगी.– बच्चा प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार लीची उत्पादक संघB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




