Shravani Mela 2025: बिहार के इस जिले में कांवरिया पथ को किया जा रहा चकाचक, जानिए व्यवस्थाओं का हाल

Updated:
विज्ञापन
Shravani Mela 2025 Dharamshala and marriage halls are prepared

Shravani Mela 2025 (सांकेतिक फोटो)

Shravani Mela 2025: बिहार में जल्द ही श्रावणी मेले की शुरूआत होने वाली है. जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा है. इस बीच कांवरिया पथ को श्रद्धालुओं के लिए दुरूस्त किया जा रहा. स्ट्रीट लाइट, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के साथ साफ-साफई पर खास ध्यान दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025: बिहार में श्रावणी मेले की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए कई सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बीच मुजफ्फरपुर जिले में खास तैयारियां किए जा रहे हैं. दरअसल, श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कांवरिया पथ को दुरूस्त किया जा रहा है. कांवरिया पथ पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. तो वहीं, साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. बता दें कि, हर साल इस मौके पर लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए इंतजाम भी पहले से ही दुरूस्त कर लिए जाते हैं.

मुजफ्फरपुर में बेहद खास तैयारी

मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो, कांवरिया मार्ग में कई जगहों पर अंधेरा रहता है. ऐसी स्थिती को देखते हुए कांवरिया मार्ग या बाबा गरीबनाथ मंदिर से जुड़ी अन्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. व्यवस्थाओं पर निगरानी को लेकर जिम्मेवारी नगर आयुक्त को सौंपी गई है. इसके साथ ही अपर समाहर्ता के स्तर से भी रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेनरेटर या लाइट की व्यवस्था की जाएगी. गरीबनाथ मंदिर से लेकर कांवरिया मार्ग और जहां भी श्रद्धालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था है, वहां पर साफ-सफाई का ध्यान दिया जा रहा है.

छह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित

जानकारी के मुताबिक, साफ-सफाई के लिए अलग-अलग जगहों पर टीम की तैनाती की जाएगी. ये टीम दिन-रात साफ-सफाई का ख्याल रखेंगे. चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी होगा. संबंधित इलाकों से जुड़े सार्वजनिक शौचालय को भी मेला से पहले दुरुस्त किया जाएगा. इसके साथ ही खबर यह भी है कि, बाबा गरीबनाथ मंदिर के आस-पास और मेला क्षेत्र के पास से जितने भी अतिक्रमण किए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा. इसके लिए भी प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन क्षेत्रों में दुकानदारों को भी खास आदेश दिए गए हैं. जैसे कि, दुकान सीमा से बाहर सामान नहीं रख सकेंगे. इसके साथ ही फुटपाथी दुकानदारों को भी सड़क पर दुकान लगाना प्रतिबंध होगा. जिले में डीएम की ओर से छह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित कर जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Also Read: एक्शन में ED: रेलवे इंजीनियर व उसकी पत्नी की 7.47 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन