किड्स कैंप स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Science and Art Exhibition at Kids Camp School
विज्ञापन
डी-47
छात्र-छात्राओं की प्रतिभा दिखी, चक्कर मैदान शाखा में हुए कार्यक्रमनन्हें वैज्ञानिकों ने पेश किए वर्किंग मॉडल, अतिथियों की मिली सराहनावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
चक्कर मैदान स्थित किड्स कैंप जूनियर/सीनियर स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी लगी. छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच व कलात्मक कौशल का परिचय दिया. नवाचार व रचनात्मकता का अनूठा संगम दिखा. वर्किंग मॉडल व पेंटिंग्स ने सबका दिल जीता. परिसर में सजे स्टॉल्स पर विद्यार्थियों द्वारा बनाये कार्यशील मॉडल, वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित प्रोजेक्ट्स व आकर्षक पेंटिंग दिखायी गयी. इंटरैक्टिव डिस्प्ले से बच्चों ने अतिथियों को अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया. अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूसा कृषि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ केके मिश्रा उपस्थित थे. उनके साथ किड्स कैंप ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक चंदन कुमार व प्रिंसिपल संजय मशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










