ऑटो को बचाने में पलटी स्कूल बस, तीन दर्जन छात्र-छात्राएं जख्मी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 27 Mar 2025 12:42 AM

विज्ञापन

ऑटो को बचाने में पलटी स्कूल बस, तीन दर्जन छात्र-छात्राएं जख्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार नवादा मन चौक के समीप एनएच 27 पर ऑटो को बचाने के क्रम में बुधवार की अहले सुबह बच्चों से भरी चंद्रशील विद्यापीठ कांटी की बस पलट गयी. इस दौरान बस में सवार करीब 35 बच्चे जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गयी. मौके पर पहुंचे ग्रामीण जख्मी बच्चों को इलाज के लिए पास के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराये. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बच्चों को इलाज के लिए कांटी सीएचसी में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि बस पर सवार करीब आधा दर्जन बच्चे गम्भीर रूप से जख्मी हैं. ग्रामीण चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि वे अपने क्लिनिक पर करीब पंद्रह से बीस बच्चों का इलाज किये हैं. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की गाड़ी बच्चों को अपने साथ ले गयी. जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर परिजन पहुंचे. पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूल बस को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि जख्मी सभी बच्चों का इलाज स्कूल प्रबंधन के द्वारा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

यात्री बस पोल में टकरा कर पलटी, एक दर्जन यात्री जख्मी

बोचहां. थाना क्षेत्र के थलवारा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात भीषण हादसा टल गया. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर बिजली के 33 हजार के पोल से टकरा कर गढ्ढे में पलट गयी. बस की टक्कर से 33 हजार का कई पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस कारण बरूआरी फीडर पूर्ण रूप से ब्लैक आउट हो गया. वहीं पोल के गिरते ही बिजली कनेक्शन ट्रिप कर गया. इस कारण बस यात्रियों की जान बच गयी. पोल के सहारे बस के पलटने के कारण करीब दर्जन भर यात्री आंशिक रूप से चोटिल हो गए. जानकारी के मुताबिक बस गोपालगंज से सिल्लीगुड़ी जा रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि चोटिल यात्रियों का प्राथमिक उपचार सीएचसी में करवा कर दूसरे बस से गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया. दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. प्रखंड के दर्जनों गांवों लगातार 20 घंटों तक बिजली कटने से पूर्ण अंधेरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन