संत निरंकारी ने चलाया आओ संवारें, गंडक किनारे अभियान

Updated at : 23 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
संत निरंकारी ने चलाया आओ संवारें, गंडक किनारे अभियान

संत निरंकारी ने चलाया आओ संवारें, गंडक किनारे अभियान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

संत निरंकारी मिशन ने रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का शुभारंभ उप महापौर डॉ मोनालिसा ने सिकंदरपुर नदी घाट पर किया. मौके पर निरंकारी मिशन के संयोजक जवाहर प्रसाद, निरंकारी मिशन के सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक दिलीप कुमार, सेवादल के संचालक मनोज मिश्रा व मीडिया प्रभारी राजीव कुमार इस अभियान में शामिल रहे. इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके. इस पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है. नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी बनाना है. संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक जवाहर प्रसाद ने कहा कि यह अभियान देश के 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों और 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान को ‘आओ सवारें, गंडक किनारे’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित किया गया . जिसमें संत निरंकारी मिशन के लगभग 300 स्त्री पुरुष एक साथ मिलकर सफाई की और जल संरक्षण सहित स्वच्छता का संदेश दिया. गीतों की संगीतमय प्रस्तुति, समूह गान और अभियानों के माध्यम से जल जनित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन