स्टेशन रोड से भाग कर जंक्शन एरिया में पहुंचे दुकानदारों ने आरपीएफ ने किया जुर्माना

स्टेशन रोड से भाग कर जंक्शन एरिया में पहुंचे दुकानदारों ने आरपीएफ ने किया जुर्माना
स्टेशन रोड में चल रहा था अतिक्रमण अभियान
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसड़क पर अतिक्रमण करने वाले स्टेशन रोड से भागे तो जंक्शन पर जुर्माना के दायरे में पकड़े गए. मंगलवार को स्टेशन रोड में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण खाली कराने को लेकर अभियान चल रहा था. ठेला और सामान से रोड को जाम करने वाले आनन-फानन में भाग कर जंक्शन के गेट नंबर-2 के पास छिप गए. वहीं सारा ठेला और सामान भी ला कर रख दिया. प्रवेश गेट पर अफरातफरी की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने पहुंच कर कार्रवाई की. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि 13 अतिक्रमण करने वाले को फाइन किया. फाइन की राशि करीब पांच हजार रुपए है. वहीं आगे से जंक्शन के गेट और सर्कुलेटिंग एरिया में सामानों से जाम करने के बारे में कड़ी हिदायत दी गयी. बता दें कि अभी हाल में भी गेट नंबर एक को जाम करने पर तीन ऑटो को जब्त किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




