चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग बेहाल, 21 व 22 मई को होगी बारिश

चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग बेहाल, 21 व 22 मई को होगी बारिश
मुजफ्फरपुर. दिन में चिलचिलाती धूप और शाम में उमस से लोगों का हाल बेहाल है. हालांकि चिपचिपाहट वाली गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग की ओर से 22 मई तक का पूर्वानुमान जारी हुआ है. 21 व 22 मई को उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस अवधि में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.वहीं 12 से 18 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा. दोपहर के तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. बादलों के घिरने से धूप की धमक कम हो गयी. लेकिन उमस व गर्म हवा के कारण लोग बेहाल रहे. मौसम को देखते हुए किसानों को भी फसल को लेकर सुझाव दिये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










