प्रो. त्रिविक्रम सिंह को मिला आरएसएसए महिला काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
प्रो. त्रिविक्रम सिंह को मिला आरएसएसए महिला काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार

प्रो. त्रिविक्रम सिंह को मिला आरएसएसए महिला काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. आरएसएसए महिला काॅलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य का प्रभार प्राे. त्रिविक्रम नारायण सिंह काे दिया गया है. प्राे. सिंह वर्तमान में आरएसएस साइंस काॅलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य का कार्यभार देख रहे हैं. वे अगले आदेश तक महिला काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्राे. दिनेश चंद्र राय ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. महिला काॅलेज की प्राचार्य प्राे. रेनू ठाकुर बुधवार काे सेवानिवृत्त हाे गयी. कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राे. सिंह एक मई से आरएसएस महिला काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में काम करेंगे. यह आदेश काॅलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हाेने तक प्रभावी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन