ePaper

Pragati Yatra: सीएम ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 05 Jan 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar in Muzaffarpur

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे. वह अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत यहां पहुंचे थे. सीएम ने जिलावासियों को 500 करोड़ की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी मुआयना किया.

विज्ञापन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे. यहां उन्होंने जिलेवासियों को 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. सुबह 10:40 बजे वह सड़क मार्ग से पहले रामदयालुनगर पहुंचे. वहां उन्होंने मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण करने के बाद दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम मुशहरी प्रखंड के नरौली पहुंचे. यहां सीएम ने 30 करोड़ की लागत से बने आश्रय स्थल का उद्घाटन किया. साथ ही बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना किया.

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

परियोजनाओं का उद्घाटन करते सीएम नीतीश साथ में मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत सेन (बाएं) और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा(दाएं)

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने जिले के एमआइटी के पास 2000 सीटिंग क्षमता वाले ऑडिटोरियम, गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी घाट पर आरसीसी पुल, बंदरा प्रखंड के रतवारा ढोली घाट और मीनापुर के चांदपरना घाट पर आरसीसी पुल, शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर दो पुल व पहुंच पथ के 6958.35 लाख की योजना का कार्यारंभ व अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया.

योजनाओं की लिस्ट में ये भी शामिल

फीता काटते सीएम नीतीश कुमार साथ में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

वहीं नरौली में सीएम ने वृहत आश्रय गृह समेत समाज कल्याण की 2971.37 लाख, श्रम संसाधन की 277.02 लाख, खेल विकास की 194.50 लाख, पशु व मत्स्य संसाधन की 107.69 लाख, स्वास्थ्य की 1179 लाख, नरौली पंचायत सरकार भवन का 128 लाख, मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की 1494.80 लाख, ब्रेडा की 8.25 लाख, शिक्षा की 2924.03 लाख व ग्रामीण विकास के मनरेगा की 112.23 लाख, स्वास्थ्य विभाग के 1733.36 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 6361.85 लाख, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के 107.69 लाख योजना व विकास विभाग के 2879.58 लाख, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के 4607.97 लाख, जल संसाधन विभाग के 8102 लाख तथा कला संस्कृति विभाग के 45 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया.

अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

अंत में सीएम नीतीश ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिले में चल रही विकास कार्यों का जायजा लिया और करीब 3 बजे वे वापस पटना के लिए रवाना हो गए. सीएम का यह कार्यक्रम प्रगति यात्रा के पहले चरण के तहत ही होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था. दूसरे चरण के पहले दिन शनिवार को सीएम नीतीश ने गोपालगंज का दौरा किया. यहां उन्होंने 139 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम की यह यात्रा अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन