Muzaffarpur News: 10 हजार रिश्वत लेते डाक विभाग का ओवरसियर गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Feb 2025 7:57 PM
शिवशंकर पंडित (फाइल फोटो)
Muzaffarpur News: सीबीआइ की टीम मंगलवार को सरैया पहुंची. डाक विभाग के ओवरसियर शिव शंकर पंडित चकना उप डाकघर पहुंच कर परमानंद सिंह से 10 हजार रुपये ले ही रहा था कि सीबीआइ की टीम उसको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में सीबीआइ ने ग्रामीण डाक सेवक परमानंद सिंह से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक विभाग के ओवरसियर शिव शंकर पंडित को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सरैया थाना के चकना उप डाकघर शाखा परिसर में मंगलवार को यह कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तार शिव शंकर पंडित सदर थाना क्षेत्र के पताही का रहने वाला है. सीबीआइ के अधिकारी पूछताछ करने के बाद उसके पटना लेकर चले गए. उसको विशेष सीबीआइ कोर्ट में प्रस्तुत करके आगे की कार्रवाई में सीबीआइ जुट गयी है.
डिसमिस करने की दी थी धमकी
ग्रामीण डाक सेवक परमानंद सिंह कांटी थाना के पास के रहने वाले हैं. उनसे ट्रांसफर और नौ लाख से अधिक रुपये का एरियर निकलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये का डिमांड मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर से सीनियर अधिकारी के नाम पर किया जा रहा था. रुपये नहीं देने पर उसको डिसमिस करने की धमकी दी गयी थी. पीड़ित का कहना है उसने इस बाबत मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी. उनके संज्ञान लेने के बाद मामला सीबीआइ तक पहुंचा. सीबीआइ ने अपने स्तर से जांच की तो रुपये मांगे जाने की बात सत्य पाया गया. पीड़ित के लिखित शिकायत पर सीबीआइ के एंटी करप्शन ब्रांच पटना में मामला दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें: मिनी देवघर के नाम से जाना जाता है बिहार का यह प्रसिद्ध मंदिर, 40 किमी पैदल जाकर चल चढ़ाते हैं श्रद्धालु, जानें महिमा
रिश्वत की मांग की जा रही है तो सीबीआइ को दे सूचना
सीबीआइ के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा पटना की ओर से आम लोगों से अपील की गयी है कि अगर किसी भी केंद्र सरकार के कार्यालय जैसे रेलवे, पोस्ट ऑफिस, जीएसटी, आयकर विभाग, बैंक, बीमा कंपनी के कर्मियों या अधिकारियों के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है तो इसकी शिकायत सीबीआइ पटना से करें. इसके लिए मोबाइल नंबर 9425551450, 0612 2235588, 2235566, 2235599 पर सूचित करें. या फिर, सबीआइ के एंटी करप्शन ब्रांच डॉक्टर एसके सिंह पथ बेली रोड में कार्यालय में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं. ईमेल hobacpat@cbi.gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: महिला कांस्टेबल से बैड टच थानेदार को पड़ा भारी, एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










