वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया के लिए शीघ्र खुलेगा पोर्टल

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया के लिए शीघ्र खुलेगा पोर्टल

बीआरएबीयू के 24 से अधिक कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए शीघ्र पोर्टल खोला जायेगा

विज्ञापन

पहली बार केंद्रीकृत आवेदन प्रणाली लागू कर रहा है बीआरएबीयू

पेमेंट गेटवे में तकनीकी समस्या से आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के 24 से अधिक कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए शीघ्र पोर्टल खोला जायेगा.वीसी की अनुमति मिलने के बाद पोर्टल खोलने की कवायद तेज हो गयी है. विभिन्न कॉलेजों में संचालित कोर्स का विवरण व अन्य जानकारियां संग्रहित कर पोर्टल पर अपलोड की गयी हैं.

कुछ तकनीकी समस्या आ जाने से पोर्टल को खोलने में देरी हो रही है. बिहार बोर्ड के बाद आइसीएसइ व अब सीबीएसइ की ओर से भी 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. ऐसे में छात्र-छात्राएं लगातार कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जानने के लिए पहुंच रहे हैं. उन्हें बताया जा रहा है कि इसबार विवि सीधे आवेदन लेगा. सभी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. चयनित विद्यार्थियों की मेधा सूची जारी होगी. उन्हें कॉलेज आवंटित किया जायेगा. इसी कॉलेज में उन्हें दाखिला लेना होगा.

दस हजार सीटें, सभी तैयारी भी पूरी

करीब 10 हजार सीटें वोकेशनल कोर्स में निर्धारित हैं. बीबीए, बीसीए, बीएमसी, सीएनडी समेत दो दर्जन से अधिक कोर्स का विभिन्न कॉलेजों में संचालन होता है. सीसीडीसी डॉ मधु सिंह ने बताया कि पोर्टल खोलने को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं. पेमेंट गेटवे में कुछ तकनीकी समस्या है. उसे एक-दो दिनों में दूर कर लेंगे. इसके बाद पोर्टल खोला जायेगा. बताया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसको लेकर पहले ही पोर्टल की टेस्टिंग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन