एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना विक्की को रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

Published by : CHANDAN Updated At : 21 Apr 2025 10:12 PM

विज्ञापन

एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना विक्की को रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन

: नगर थाने के दारोगा ने रिमांड के लिए कोर्ट में दी अर्जी : बाइक व ज्वेलरी लूट के केस में जेल में बंद है विक्की संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद एटीएम फ्राॅड गिरोह के सरगना विक्की कुमार को नगर थाने की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. वह कांटी थाना के मधुबन गांव का निवासी है. वर्तमान में वह कांटी थाने से लूट के केस में जेल में बंद है. नगर थाने के दरोगा प्रवीण कुमार ने साेमवार काे विक्की को रिमांड पर लेने के लिए काेर्ट में अर्जी दी है. एटीएम फ्रॉड के केस में विक्की फरार चल रहा है. पुलिस उसके भांजा कांटी थाना के लसगरीपुर निवासी राेहित काे सिकंदरपुर चौक पर एटीएम फ्रॉड करते हुए गिरफ्तार किया था. जबकि, दूसरा आरोपी कोल्हुआ चौक निवासी सन्नी कुमार ने काेर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं, मधुबन निवासी विक्की कुमार फरार चल रहा था. आइओ ने बताया कि कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी अजीत कुमार निराला से कलवाड़ी मधुबन बॉर्डर पर लूट हुई थी. अपराधियों ने छह पीस सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, लैपटॉप, मोबाइल,10 हजार रुपये लूट लिए थे. इस केस में पुलिस ने विक्की काे गिरफ्तार किया है. उसे रिमांड पर लेने के बाद तीनों आरोपी इस केस में आरोपी हाे जाएंगे. मालूम हो कि, नगर थाने में दारोगा राहुल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें सिकंदरपुर चौक से एटीएम फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार राेहित कुमार और फरार विक्की व सन्नी काे आरोपित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन