रेड लाइट एरिया से देर रात कार सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

Published by : CHANDAN Updated At : 25 Aug 2025 8:07 PM

विज्ञापन

रेड लाइट एरिया से देर रात कार सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . रेड लाइट एरिया में देर रात संदिग्ध स्थिति में घूम रहे कार सवार तीन संदिग्धों को नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है. इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 15 साल है. पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. तीनों वैशाली जिला के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है. साथ ही लोकल पुलिस से उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ लोग संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तीनों को पकड़ लिया और उनकी कार की तलाशी ली, हालांकि पुलिस को कार से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.पूछताछ में तीनों ने खुद को वैशाली जिला के बलिगाव थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया. उन्होंने कहा कि वे शहर घूमने आए थे. एक युवक ने बताया कि वह किराना का थोक दुकानदार है. फिलहाल पुलिस तीनों के नाम, पते और आपराधिक इतिहास का सत्यापन बलिगाव थाने से करा रही है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि तीनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन