हमारा मुल्क करे तरक्की, एक दूसरे की मदद में आएं लोग
Author Sanjay kumar
Updated:
विज्ञापन

People come to help each other
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. रमजान का महीना बहुत ही मुबारक महीना है इस महीने में सारे मुसलमान पाबंदी के साथ नमाज पढ़ते हैं और साथ ही रोजा भी रखते हैं. अच्छे-अच्छे काम करने के साथ जो मुसलमान मालदार होते हैं या जिनके पास दिल बड़ा होता है, वह गरीब मुसलमानों के लिए खाने पीने का सामान इस रमजान के महीने में जरूर देते हैं. इफ्तार कराते हैं, जिनके पास कपड़ा नहीं होता उसे कपड़ा देते हैं. साथ ही महीने के आखिर में फितरा भी निकालते हैं, इसलिए कि सिर्फ अपने लिए जीना कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि अपने साथ गरीबों के लिए जीना और दूसरे इंसानों की मुश्किलों को दूर करने का नाम ही असल जीना है. अल्लाह ताला हम सबको तौफीक दे कि हम लोग एक दूसरे की मदद में आएं, दुआ में एक दुआ यह भी हो कि हमारा मुल्क हिंदुस्तान तरक्की करे और इसके अंदर भाईचारा का माहौल बने. हर तरफ मोहब्बत और मेलजोल हो. सारे धर्म के लोग अपने त्योहार को अच्छे से मनाएं.
– सैयद इतरात हुसैन नदीम, इमामे जुमा, शिया जामा मस्जिद, कमरा मुहल्ला
सेहरी और इफ्तार का समय शिया समुदाय27 मार्च – इफ्तार – समय – शाम – 5.17
28 मार्च – सेहरी- समय – सुबह – 4.19सुन्नी समुदाय
27 मार्च – इफ्तार – समय – शाम – 6.02 28 मार्च – सेहरी- समय – सुबह – 4.27डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










