सुपर ओवर में पटना बना विजेता, मुजफ्फरपुर को वॉक ओवर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सुपर ओवर में पटना बना विजेता, मुजफ्फरपुर को वॉक ओवर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बालक अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
सहरसा/मुजफ्फरपुर.
राज्य स्तरीय बालक अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जिला मुख्यालय के दो मैदान में किया गया. उद्घाटन समारोह के बाद प्रथम दिन 12 जिले के प्रतिभागियों के बीच छह मैच का आयोजन हुआ. लेकिन प्रथम दिन दो जिले की टीम के नहीं पहुंचने पर एक टीम को वॉक ओवर दिया गया. पटना बनाम मुंगेर के पहले मैच में पटना सुपर ओवर से मैच जीता. वहीं समस्तीपुर बनाम मधुबनी मैच में समस्तीपुर ने 41 रन से जीत दर्ज की. वैशाली बनाम जहानाबाद में वैशाली आठ विकेट से मैच जीता. सीतामढ़ी बनाम अरवल मैच में सीतामढ़ी 12 रन से जीता, मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर मैच में मुजफ्फरपुर को वॉक ओवर में जीत मिली. किशनगंज बनाम सुपौल मैच में किशनगंज ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. वहीं सोमवार को नालंदा बनाम खगड़िया, पूर्णिया बनाम भागलपुर, लखीसराय बनाम पटना, समस्तीपुर बनाम वैशाली, मुजफ्फरपुर बनाम सीतामढ़ी व किशनगंज बनाम सहरसा के बीच मैच आयोजित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










