तीन दिन बाद सदर में पैथोलॉजी जांच शुरू

Updated at : 21 Jul 2024 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन बाद सदर में पैथोलॉजी जांच शुरू

तीन दिन बाद सदर में पैथोलॉजी जांच शुरू

विज्ञापन

-200 से अधिक जांच रिपोर्ट हो गयी पेंडिंग मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में तीन दिनों के बाद पैथोलॉजी जांच शुरू हो गयी. इससे यहां आनेवालों को राहत मिली है. शुक्रवार को कुछ मरीज जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे थे. हालांकि कुछ मरीजों की रिपोर्ट तो मिली, पर 200 से अधिक की पेंडिंग हो गयी. उन्हें दो दिनों में रिपोर्ट दे देने की बात पैथोलॉजी स्टाफ ने कही है. इधर, जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से मरीजों का इलाज बाधित है. बुधवार को ऑटो एनालाइजर मशीन खराब होने से मरीजों की सामान्य जांच भी नहीं हो पा रही था. मरीज हर दिन बाहर से तीन हजार से अधिक रुपये खर्च कर जांच करा रहे थे. सदर में हर दिन 1200 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज कराने आते हैं. दो सौ मरीजों प्रतिदिन डॉक्टर जांच के लिए लिखते हैं. इसमें लीवर, किडनी, डायबिटीज, यूरिन आदि की जांच करायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन