विज्ञापन
Hindi NewsRajyaबिहारमुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू के डॉक्टर काे दाेनों समय लगाना होगा राउंडअपर मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन व अधीक्षक काे दिये निर्देशवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में अब डॉक्टरों को दोनों समय राउंड लगाना अनिवार्य किया गया है. राउंड लगाने के समय डॉक्टर के ट्रीटमेंट कंटिन्यू टेंशन सीट पर दस्तखत करना भी अनिवार्य होगा. राउंड का समय सुबह 9 से 11 और शाम 4 से 6 बजे निर्धारित किया है.इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सिविल सर्जन व अधीक्षक को निर्देशित किया है. कहा है कि एसएनसीयू में भर्ती नवजात की जांच व उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है. इस संबंध में 24 घंटे सातों दिन डॉक्टर की राेस्टर ड्यूटी लगायी जा रही है, लेकिन कई बार डॉक्टर के राउंड नहीं लगाने की बात सामने आ रही है. पटना में स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यह माॅनीटरिंग में सामने आया है. इसको लेकर सुबह व शाम में यहां तैनात चिकित्सकों काे दाे-दाे घंटे राउंड लगाना अनिवार्य होगा. बताया जाता है कि प्रसव के दौरान जटिलता के साथ जन्म लेने वाले या समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया जाता है. इसके लिए यहां विशेष प्रकार के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. जिसके माध्यम से नवजात का इलाज किया जाता है. शिशु मृत्यु दर को शून्य पर लाने को लेकर यह सुविधा शुरू की गई है.

PrevPage 1089Next

बिहार वीडियो

Muzaffarpur Today News :

Latest Muzaffarpur News in Hindi: मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, इवेंट, मौसम, लाइफस्टाइल, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हर समय प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है।

प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञों की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां लेकर आता है, जो आपको हर समय रियल टाइम और निशुल्क मिलती हैं। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Muzaffarpur news।

Muzaffarpur Mausam :

मुजफ्फरपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) की जानकारी यहां पाएं।

About Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) बिहार का एक प्रमुख शहर है, जिसे लीची नगरी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह शहर अपनी लीची के भरपूर रस और मिठास के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जो बिहार की शान मानी जाती है। मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र है।

यहां उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में समय के साथ लगातार विकास हो रहा है। बागमती नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

/n

Also Read: Muzaffarpur ePaper Today – Read the Latest News Online

मुजफ्फरपुर का मौसम और खानपान (Muzaffarpur Weather & Food)

बात जब मुजफ्फरपुर मौसम की आए तो यहां का मौसम सालभर में विविध रहता है। वहीं गर्मियों में यहां का तापमान 30°C से 42°C तक पहुंच जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C से 12°C तक गिर जाता है और खासकर जब तक यहां मानसून की जाए तो इस मौसम में मुजफ्फरपुर में हरियाली और ठंडक का सुंदर संगम देखने का मौका मिलता है।

रही बात यहां की खानपान की तो मुजफ्फरपुर खाने का स्वाद पारंपरिक बिहारी व्यंजनों के साथ स्थानीय स्वाद से भी जुड़ा होता है। यहां का दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, मछली-भात, सत्तू पराठा और खिचड़ी बेहद लोकप्रिय हैं और वहीं मिठाइयों में खाजा, ठेकुआ, पेड़ा और खासतौर पर लीची से बनी मिठाइयां यहां की पहचान और शान हैं।

Also Read: Muzaffarpur Mausam Update (मुजफ्फरपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast