पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
अहियापुर थाना क्षेत्र में डीजे वाहन से रौंदकर हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना को अंजाम देने में मृतक का चाचा शंकर भगत और रामबाबू सिंह को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि इस मामले में कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमे चचेरा भाई सोनू कुमार घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी टाउन टू विनिता सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी है. विनिता सिन्हा ने बताया कि कल सुबह में अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में हुए जमीनी विवाद में बहस चल रही थी. इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शशिभूषण कुमार के ऊपर डीजे वाहन चढ़ा कर हत्या कर दी. इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक मृतक का सगा चाचा शामिल हैं. बाकी अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
पूरी घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आयी है. पकड़े गये सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










