एसकेएमसीएच में पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी, दौड़ाकर दबोचा

Author Sumit Kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

फरार होने की कोशिश के बाद आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की. हालांकि, चपलता दिखाते हुए पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को पुनः गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में शनिवार को मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की. हालांकि अहियापुर थाना पुलिस की तत्परता से आरोपी को कुछ ही देर में दौड़ाकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

मेडिकल जांच के लिए लाया गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना पुलिस एक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंची थी. इमरजेंसी वार्ड के पास उतरते ही आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर भागने लगा.

पीछा कर दोबारा किया गिरफ्तार

आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया. कुछ दूरी तक खदेड़ने के बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया. आरोपी को दोबारा हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

घटना के दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत

पुलिस ने आरोपी को दोबारा अपने कब्जे में लेकर उसकी मेडिकल जांच पूरी कराई. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के फरार होने के प्रयास को समय रहते विफल कर दिया गया. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन