वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 22 Mar 2025 1:21 AM
वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
:: बरियारपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुस्ता गांव का मामला
प्रतिनिधि, सकरा
बरियारपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुस्ता गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने दलान में सो रही महिला कैलशिया देवी (85) की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह उसके पुत्रों को घटना की जानकारी हुई. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह राजद नेता अरुण पटेल एवं सरपंच विरेन्द्र पटेल ने मामले की सूचना सकरा पुलिस को दी. डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जाएजा लिया. डीएसपी ने मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी. सूचना पर पहुंच कर एफएसएल टीम ने जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किया. उसके बाद स्वान दस्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. कैलशिया देवी के गला व पेट पर गहरा जख्म है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतका के पुत्र रामनाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मृतका कैलशिया देवी घर से एक सौ मीटर पर स्थित दलान में गुरुवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सो गई थी. वह गांव में किर्तन देखने चला गया था. रात करीब एक बजे लौटा तो उसी दलान में सो गया था. रात में उसे घटना की जानकारी नहीं हुई. शुक्रवार की सुबह जब जगा तो आस पास में खून दिखाई दिया. उसके बाद मां का गला कटा हुआ देखकर चिल्लाने लगा.
मृतका कैलशिया देवी के पति स्व जामुन राय की मौत पूर्व में हो गई थी. उसके चार पुत्र हैं. एक पुत्र शिवालक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है. उसके तीन पुत्र वासुदेव, रामकृष्ण एवं रामनाथ है. वह प्रतिदिन दलान में सोती थी. डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. अनुसंधान किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










