कटरा में बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 10:11 PM
कटरा थाना क्षेत्र के बकुची चौक के निकट 60 वर्षीय बकुची निवासी शत्रुघ्न भगत उर्फ कुंवर को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये़
बकुची चौक के पास पेड़ की छांव में आराम कर रहा था वृद्ध प्रतिनिधि, कटरा थाना क्षेत्र के बकुची चौक के निकट 60 वर्षीय बकुची निवासी शत्रुघ्न भगत उर्फ कुंवर को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये़ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी़ वहीं युवक हादसे के बाद बाइक लेकर फरार हो गया. वृद्ध के भतीजा व मुखिया पुत्र शंभू कुमार ने बताया कि मेरे चाचा दिव्यांग थे. ट्राइसाइकिल से चौक की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में तेज धूप के कारण पेड़ के पास ट्राइसाइकिल लगाकर बैठ गये. उसी क्रम में बाइक सवार उत्तर की ओर से तेज रफ्तार से आकर धक्का मारकर फरार हो गया. लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना नहीं दी गयी है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










