तेजी से बदल रहा मौसम : 20 डिग्री के नीचे आया रात का तापमान

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
तेजी से बदल रहा मौसम : 20 डिग्री के नीचे आया रात का तापमान

Night temperature dropped below 20 degrees

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है. दिन में हल्की गर्मी बनी रहने के बावजूद, रात का तापमान अब तेजी से नीचे खिसक रहा है, जिससे लोगों को ठंड के अहसास ने दस्तक दे दी है. सोमवार को पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है. दर्ज किये गये आंकड़े बताते हैं कि जहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा. न्यूनतम तापमान में यह गिरावट 3.9 डिग्री सेल्सियस तक की रही, जो स्पष्ट संकेत है कि रातें अब सर्द होने लगी है. दिन के समय आसमान साफ रहने और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का असर बढ़ा है. हवा की गति 13.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी हवाओं की सक्रियता और मानसून की पूर्ण विदाई के कारण अब तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन