मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी MRI जांच, मरीजों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी MRI जांच, मरीजों को मिलेगी राहत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होने वाली है. स्वास्थ्य विभाग पीपीपी मॉडल के तहत इसे जल्द शुरू करने की तैयारी में है. इससे मरीजों को निजी सेंटरों के महंगे खर्च से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

Muzaffarpur Sadar Hospital: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीपी मॉडल के तहत यह सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. मंगलवार को संबंधित निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों ने अस्पताल परिसर का दौरा कर एमआरआई सेंटर स्थापित करने के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चार स्थानों का किया गया निरीक्षण

एजेंसी की टीम ने अस्पताल परिसर में चार अलग-अलग संभावित जगहों का बारीकी से मुआयना किया. इस दौरान जगह की उपलब्धता, बिजली-पानी की व्यवस्था, मशीन लगाने की तकनीकी जरूरतों और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया गया. हालांकि, अभी अंतिम स्थान का चयन नहीं किया गया है.

मॉडल अस्पताल भवन में शुरू हो सकती है सेवा

निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि मॉडल अस्पताल भवन में एमआरआई सेवा शुरू करना सबसे उपयुक्त रहेगा. यहां पर्याप्त जगह, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की सुविधा के अनुरूप सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं. इससे मरीजों को एक ही परिसर में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

महंगी जांच से मिलेगी राहत

अभी तक एमआरआई जांच के लिए अधिकांश मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है, जहां जांच पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. सदर अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने के बाद गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को काफी कम खर्च में एमआरआई जांच की सुविधा मिल सकेगी.

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, स्थान चयन के बाद मशीन स्थापना और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. इसके बाद मरीजों के लिए एमआरआई सेवा शुरू कर दी जाएगी. इससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.

यह भी पढे़ं: सुबह-सुबह हत्या से दहला मुजफ्फरपुर, सिर में मारी गोली, पल्सर बाइक पर मुंह के बल लेटा मिला शव


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन