श्रावणी मेला शुरू होते ही गाड़ियों की डिमांड बढ़ी, देवघर-सुल्तानगंज के लिए एडवांस बुकिंग फुल

Author Kumar gaurav|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला: देवघर टैक्सी की भारी मांग, बुकिंग फुल

श्रावणी मेला शुरू होते ही मुजफ्फरपुर से देवघर और सुल्तानगंज जाने वाली टैक्सियों की मांग आसमान छूने लगी है. बोलेरो, स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाड़ियों की विशेष मांग है और अधिकांश बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है.

विज्ञापन

muzaffarpur to deoghar taxi demand: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला की शुरुआत के साथ ही बाबाधाम (देवघर) और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सुगम और आरामदायक सफर के लिए श्रद्धालु बड़े पैमाने पर निजी ट्रैवल एजेंसियों का रुख कर रहे है. इसके चलते मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में चार पहिया वाहनों की मांग अचानक आसमान छूने लगी है. आलम यह है कि वीकेंड और सावन की मुख्य तिथियों के लिए अधिकांश गाड़ियां पहले ही एडवांस बुक हो चुकी है.

बोलेरो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा की सबसे ज्यादा मांग

ट्रैवल कारोबारियों के मुताबिक, कांवरियों के बीच इस सीजन में बोलेरो, स्कॉर्पियो, अर्टिगा और इनोवा जैसी बड़ी गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड देखी जा रही है. अमूमन पूरा परिवार या ग्रुप एक साथ बाबाधाम की यात्रा पर निकल रहा है, जिसके लिए ये गाड़ियां सबसे मुफीद मानी जा रही है. मांग में आई इस भारी तेजी से वाहन मालिकों और ट्रैवल व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए है. कोरोना काल और मंदी के बाद इस सीजन में उन्हें बंपर कमाई की उम्मीद है.

ऐन वक्त की परेशानी से बचने के लिए हो रही एडवांस बुकिंग

कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैवल एजेंसियों ने वाहनों के किराये में भी थोड़ी बढ़ोतरी की है. इसके बावजूद लोग सफर में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए लगातार बुकिंग करा रहे है. ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि जो श्रद्धालु अंतिम समय में गाड़ी तलाशेंगे, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए लोग पहले से ही अपनी सीट और गाड़ियां पक्की कर रहे है ताकि देवघर और सुल्तानगंज तक का सफर बिना किसी बाधा के पूरा हो सके.


विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन