मुजफ्फरपुर में मैनेजमेंट की छात्रा को एकतरफा प्यार में ब्लैकमेलिंग, फोटो वायरल करने की धमकी दे मांग रहा 2 लाख

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
मैनेजमेंट की छात्रा को एक तरफा प्यार में किया जा रहा ब्लैकमेल, हाथ की नस काटने की धमकी, अब दो लाख का कर रहा डिमांड

मुजफ्फरपुर में मैनेजमेंट की छात्रा को एकतरफा प्यार में ब्लैकमेलिंग, फोटो वायरल करने की धमकी दे मांग रहा 2 लाख

मुजफ्फरपुर में मैनेजमेंट की छात्रा को एकतरफा प्यार में ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रहा है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक मैनेजमेंट की छात्रा को एकतरफा प्यार में ब्लैकमेल किया जा रहा है. अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी छात्र पिछले छह माह से उस पर बातचीत व शादी करने का दबाव दे रहा है. इनकार करने पर सुसाइड करने की धमकी देता है. पूर्व में एक समारोह के दौरान ली गयी फोटो व वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है. छात्रा मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है. पीड़िता का आरोप है कि अब उससे आरोपी दो लाख रुपये का डिमांड कर रहा है. मंगलवार को पीड़ित छात्रा मामले की शिकायत करने के के लिए साइबर थाने पहुंची थी. लेकिन, कुछ आवेदन में कुछ कमियां रहने के कारण वह वापस लौट गयी. पीड़िता का कहना है कि वह पूर्व में रुन्नीसैदपुर व सदर थाने में घटना की मौखिक जानकारी दी थी. रिश्तेदार होने के कारण वह प्राथमिकी नहीं दर्ज करवा रही थी. लेकिन, अब आरोपी का टॉर्चर ज्यादा बढ़ गया है. इस वजह से वह थाने में शिकायत देने पहुंची थी.

शादी समारोह में दो साल पहले हुई थी पहचान

पीड़िता का कहना है कि जीरोमाइल चौक पर एक रिश्तेदार में दो साल पहले आरोपी युवक से पहचान हुई थी. वह दूर की रिश्तेदार है. इसका फायदा उठाकर उसका नंबर मांग कर बातचीत करने लगा. पहले वह रिश्तेदार होने के नाते बातचीत करने लगी. बाद में वह प्रपोज करने लगा. मोबाइल पर बात करने का दबाव बना लगा. इसके बाद वह दूरी बनाने की लगी तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा.

पिता से की थी शिकायत, रिश्तेदारों के सामने भरा था बांड

पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पिता रिटायर्ड शिक्षक है. जब वह अपने घर पर पूरी बात बतायी तो उसके परिवार के लोग आरोपी के घर पर पहुंचे. दोनों परिवार की सहमति के बीच में आरोपी ने बांड भरा था कि अब नहीं परेशान करेंगे. पिछले कुछ माह से वह ज्यादा परेशान करने लगा है.


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन