सिविल डिफेंस वालंटियर तैयार कर रहा माय भारत
Published by : ANKIT Updated At : 14 May 2025 6:55 PM
सिविल डिफेंस वालंटियर तैयार कर रहा माय भारत
आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए होंगे प्रशिक्षित वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से देशभर के युवाओं से सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने को लेकर आह्वान किया गया है.यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को आपात स्थितियों व संकट के समय में अहम भूमिका निभाने के बाबत सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. इस अभियान का लक्ष्य प्रशिक्षित, उत्तरदायी और सशक्त वालंटियर बल का निर्माण करना है. प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों एवं अन्य अप्रत्याशित-परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर सकें. विभाग ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य व उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक मजबूत, समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र की स्थापना की जरूरत बढ़ गयी है. सिविल डिफेंस वालंटियर इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं. वे स्थानीय प्रशासन को बचाव व निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार व आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, जनसुरक्षा व आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं. माय भारत इस राष्ट्रीय मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है. माय भारत की ओर से ऊर्जावान युवा वालंटियर के साथ-साथ अन्य युवाओं से अपील की गयी है कि वे आगे आकर सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में पंजीकरण कर राष्ट्रसेवा में योगदान दें. इच्छुक युवा आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










